Supaul News: सुपौल : सड़क की बदहाल स्थिति से राहगीर परेशान
सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: सुपौल। शहर के गजना चौक से मुक्तिधाम जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह सड़क दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.