Supaul News: सुपौल : सड़क किनारे झाड़ियों से हादसे का खतरा
सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय पंचायत के बजरंग चौक के समीप एसएच-91 से प्रतापगंज जाने वाली सड़क के मोड़ पर उगी झाड़ियों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। झाड़ियां सड़क के दोनों ओर फैल गई हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को एक-दूसरे के वाहन दिखाई नहीं देते। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि झाड़ियां सड़क के मुहाने तक फैल गई हैं, जिससे मोड़ पर वाहनों का सही अंदाजा नहीं मिल पाता। राम टहल भगत, मुकेश कुमार, जय कृष्ण कुमार, लाल पासवान, राजा सिंह और उपेंद्र भगत सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की शीघ्र कटाई-छंटाई कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.