सुपौल, अक्टूबर 15 -- मां कुणालेश्वरी मंदिर की आस्था और इतिहास Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित कुनौली पंचायत के पूर्वी टोला में मां कुणालेश्वरी दुर्गा का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर को लेकर मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मत्था टेकने वाले भक्त खाली हाथ नहीं लौटते हैं। यही वजह है कि शारदीय नवरात्र में यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। कुणालेश्वरी दुर्गा की प्राचीन प्रतिमा अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण भी खास है। पौराणिक मान्यता है कि ऐतिहासिक कुणाल नगरी प्राचीन काल में देवी-देवताओं और महापुरुषों की कर्मस्थली रही है। पूजा समिति के अध्यक्ष बम किशोर सिंह ने बताया कि सम्राट अशोक के निर्वासित ज्येष्ठ पुत्र...