Supaul News: सुपौल : संदिग्ध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हुई छापेमारी, जांच के बाद किया सील
सुपौल, अक्टूबर 13 -- अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। शहर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मंगलवार की शाम अस्पताल चौक स्थित विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने सेंटर की जांच के बाद उसे तत्काल सील कर दिया। जांच टीम में स्वास्थ्य प्रबंधक एस. अदीब अहमद और पुलिसकर्मी भी शामिल थे। टीम के सेंटर पर आने के दौरान संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। वहां संचालक का भाई मिला। जांच के क्रम में अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन से संबंधित पंजीयन, अनुमति और अन्य वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही, सेंटर पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिले। इन परिस्थितियों को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.