Supaul News: सुपौल : संत रविदास की जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कलश वंदन यात्रा निकाली गई। प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा दुर्गा मंदिर चौक तक पहुंची। इसमें पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बीडीओ परमानंद प्रसाद, बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर कुमार सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पावन कलश का श्रद्धापूर्वक वंदन किया। इस अवसर पर लोगों ने संत रविदास के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.