Supaul News: सुपौल : संत रविदासजी की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा
सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: सुपौल। जिले में संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान जिलास्तरीय कलश यात्रा का शुभारंभ डीएम सावन कुमार ने विधिवत पूजा के बाद हरी झंडी दिखाते हुए की। यह कलश यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से डिग्री कॉलेज चौक, गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड, लोहिया चौक होते हुए गांधी मैदान दुर्गा मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। कलश यात्रा में जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्यगण, नगर परिषद् के वार्ड पार्षद, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी शामिल हुईं। जिला प्रशासन के तरफ से जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) एवं बीडीओ सुपौल तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य कर्मी शामिल हुए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.