सुपौल, अक्टूबर 16 -- भक्ति और अटूट विश्वास का संदेश Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के गांधी मैदान परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से आए कथावाचक पंडित रामगोपाल शास्त्री ने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि मनुष्य के कर्म, भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति उसके जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। कथावाचक ने राजा परीक्षित के प्रश्न का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने शुकदेव जी से पूछा कि पाप करने वाले मनुष्य मृत्यु के बाद कहां जाते हैं और उनका उद्धार कैसे होता है। इस पर शुकदेव जी ने बताया कि जो व्यक्ति अपने जीवन में भगवान का नाम नहीं लेता, भगवान के चरणों में शीश नहीं झुकाता और उनकी कथा का श्रवण नहीं करता, वह आध्यात्मिक मार्ग ...