सुपौल, सितम्बर 26 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सिमराही बाजार, राघोपुर, करजाइन एवं गनपतगंज सहित विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई जगहों पर मेले का आयोजन भी किया गया। सिमराही बाजार स्थित हाई स्कूल के समीप अनंत भगवान मंदिर में विशेष पूजा एवं मेला आयोजित हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर अनंत सूत्र धारण किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में महिला, पुरुष एवं बच्चों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Deogarh News: अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की आराधना पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामी...