Supaul News: सुपौल : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति राख, एक पशु की मौत
सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र के बोराहा पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि एक पशु की जलने से मौत हो गई। वहीं घर में मौजूद तीन बच्चों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि आसपास दमकल की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण आगजनी की घटनाओं में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.