Supaul News: सुपौल : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जलकर हुए राख
सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड 3 स्थित मकरोय गांव में सोमवार की रात करीब 9 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो परिवारों के दो मवेशी घर समेत कुल पांच घर जलकर राख हो गए। अगलगी में गजानंद कामत की एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन मवेशी झुलस गए। घर में रखा अनाज, नकदी, जरूरी कागजात समेत अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
घटनाक्रम गृहस्वामी गजानंद कामत ने बताया कि रात में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक दो मवेशी घर समेत पांच घर आग की चपेट में आ चुके थे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई, लेकिन घटनास्थल तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा होने के कारण अग्निशमन वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.