सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड 13 नयानगर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते तीन परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी। अशोक साह के फूस के घर से अचानक आग की लपटें उठीं। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के रौशन मंडल तथा बिजली देवी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग का तेजी से फैलना फूस के घर होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी में तीनों पीड़ित परिवारों के घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना के बाद तीनों परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट ...