सुपौल, अक्टूबर 3 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता । राघोपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करजाईन उत्तर मैं कार्यरत शिक्षिका प्रियंका भारती एवं एमएस करजाईन में कार्यरत शिक्षक पंकज कुमार मिश्र को कोशी प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स द्वारा आयोजित इस समारोह में विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया। सम्मान मिलने पर प्रियंका भारती ने कहा कि विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के सहयोग से ही वह यहां तक पहुंचे हैं। वहीं शिक्षिका प्रियंका भारती एवं शिक्षक पंकज कुमार मिश्र को सम्मानित करने पर विद्यालय के शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...