सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। पुलिस ने सोमवार की देर रात को दो अलग- अलग पंचायतों में छापेमारी कर एक शिक्षक सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट में फरार चल रहे आरोपितों के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कोरियापट्टी पूरब और जदिया पंचायत में छापेमारी कर कोरियापट्टी पूरब पंचायत के राजगांव वार्ड 6 निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया है । बताया जाता है कि उनके खिलाफ मारपीट के मामले में वारंट जारी हुआ था वहीं, जदिया पंचायत के वार्ड 10 से दीपक साह और वार्ड 11 से रामसागर कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।इन दोनों के विरुद्ध भी कोर्ट से वारंट निर्गत था।थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के ल...