सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। उदयचन्द्र मध्य विद्यालय में स्वीकृत शिक्षक पदों पर नियोजन की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- BPSC TRE-3 में खेला, ओडिशा-यूपी के अभ्यर्थी आरक्षण का फायदा लेकर बिहार में बने टीचर;जांच शुरूजांच प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक नियोजन की पूरी प्रक्रिया की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी को एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से एक अगस्त को शिक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से विभाग को दी गई रिपोर्ट में मेधा सूची तैयार करने में विभागीय न...