Supaul News: सुपौल : शारदीय नवरात्र को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की ओर से रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मुख्य सड़क पर निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र पुलिस बल एवं लाठी बल के जवान शामिल हुए। थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च मुख्यालय बाजार होते हुए एसएच-91 के रास्ते महद्दीपुर बाजार की ओर रवाना हो गया। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन फ्लैग मार्च निकालकर आमजनों को शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया है। दस दिवसीय नवरात्र आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.