Supaul News: सुपौल : शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां को विदाई
सुपौल, अक्टूबर 22 -- प्रतापगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन के दौरान जय माता दी, जय शेरावाली और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा के संकल्पकर्ता उमेश महतो एवं उनकी पत्नी कांति देवी ने परिवार के सदस्यों के साथ खोइंछा भराई की रस्म पूरी की। इसके बाद भावुक माहौल में मां को विदाई दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.