सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: सुपौल, रवि कुमार। अब सुपौल शहर और यहां के निवासियों की सांसों में कितना 'जहर' (वायु प्रदूषण) है, इसकी मॉनिटरिंग जल्द सुपौल से ही होने लगेगी। इसको लेकर जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग के कार्यालय में तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल, वन विभाग कार्यालय परिसर में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन यानी प्रदूषण नियंत्रण मापक स्टेशन की स्थापना के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक की जांच वन विभाग की ओर से इसी चालू महीने यानी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से ही इसे क्रियाशील करने की योजना है। इसके बाद जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्शन (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के माध्यम से हवा की गुणवत्ता जांची जा सकेगी। साथ ही वायु प्रदूषण पर नियंत्रण में भी यह स्टेशन काफी कारगर साबित होगा।

क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता रिपोर...