सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम शाहपुर पृथ्वीपट्टी गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो आलम के रूप में हुई है। इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष शौर्य दिगयांशु ने दी। उन्होंने बताया कि मो आलम को शराब के नशे में शाहपुर पृथ्वीपट्टी गांव से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले में अप्राथमिकी संख्या 39/26 दर्ज कर गिरफ्तार मो आलम को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...