Supaul News: सुपौल : शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भटियाही थाना पुलिस ने शनिवार की शाम शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को चिकनी गांव के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सिमरी गांव निवासी अरुण सदा, चिकनी गांव निवासी सिकंदर सदा और ब्रजेश बिहारी तथा मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के धर्मबंध गांव निवासी संजय कुमार शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि चिकनी गांव के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद चारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.