Supaul News: सुपौल : शराब तस्करी का भंडाफोड़, बाइक सवार दो गिरफ्तार
सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थरबिटिया बाजार स्थित मछली बाजार के समीप बाइक सवार दो आरोपितों को देसी शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि शनिवार कि रात गुप्त सूचना मिली थी कि मलाढ़ पंचायत के थरिया वार्ड तीन निवासी जीतू कुमार और किशनपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 11 निवासी इंद्र कुमार बाइक से देसी शराब लेकर किशनपुर बाजार की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मछली बाजार के समीप घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.