Supaul News: सुपौल : वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ क्षेत्र का माहौल
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। गांव से लेकर बाजार तक विभिन्न ठाकुरबाड़ियों और श्रीकृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : कर्णपुर में धूमधाम से मनेगा जन्माष्टमी पर्वधार्मिक कार्यक्रम किशनपुर बाजार के देवघारा में श्रीकृष्ण, सुदामा, राधा, नंद बाबा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.