Supaul News: सुपौल : वीरपुर में लोग खुद हटा रहे दुकानें, कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार
सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एसडीएम की पहल असर दिखाने लगी है। अब कई दुकानदार स्वयं आगे बढ़कर अपनी अस्थायी दुकानें हटाते हुए सड़क किनारे की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर रहे हैं।
अतिक्रमण हटाने की पहल शहर के सबसे व्यस्त गोल चौक पर नगर पंचायत और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। पहले जहां सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब सड़क खुलने से वाहनों का आवागमन सुगम हो गया है। पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी राहत मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि लोगों को कानून के प्रति जागरूक कर शहर में स्थायी व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.