सुपौल, अक्टूबर 21 -- रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां Supaul News: वीरपुर एक संवाददाता। वीरपुर में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। एसडीएम विनय कुमार एवं एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में इस बार पहली बार बिना किसी दुर्घटना के दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद अब प्रशासन के सामने रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की चुनौती है। इसे लेकर एसडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की गई। बुधवार को कोशी क्लब और कारगिल चौक स्थित दुर्गा मंदिर में देर शाम रावण दहन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा किया जान...