Supaul News: सुपौल : वीरपुर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसडीएम वीरपुर विनय कुमार के निर्देश पर बुधवार को नगर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापक स्तर पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व सीओ बसंतपुर ब्रजेश कुमार सिंह एवं नगर पंचायत वीरपुर के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) देवर्षि रंजन ने किया। अभियान के तहत नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर संक्रमण की आशंका को कम करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में स्वच्छता के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.