सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। राजकीय उच्च विद्यालय वीरपुर के स्टेडियम मैदान में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनुमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने डीएसपी वीरपुर सुरेंद्र कुमार के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। यह भी पढ़ें- विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: मंत्रीविकास की योजनाएँ समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। गरीबों के लिए आवास, भूमिहीनों को जमीन, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और रोजगार समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं। उ...