Supaul News: सुपौल : वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत
सुपौल, अक्टूबर 25 -- वीरपुर अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा की शुरुआत हो गई है। शनिवार को एक मरीज की सफल डायलिसिस के साथ सेवा का परीक्षण किया गया। अब क्षेत्र के अन्य मरीजों को भी इसका लाभ मिलने लगेगा। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को डायलिसिस के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल सुपौल जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। डायलिसिस सेवा शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी काफी सहूलियत होगी। अस्पताल में राशन कार्डधारियों को डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी, जबकि अन्य मरीजों को प्रति डायलिसिस 1797 रुपये का भुगतान करना होगा। इससे क्षेत्र के किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.