सुपौल, अक्टूबर 23 -- गोलीबारी में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत स्थित पंडित टोला, वार्ड संख्या 14 में 10 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी की घटना में घायल 75 वर्षीय लक्ष्मण पंडित की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात उनका शव गांव स्थित पैतृक आवास पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लक्ष्मण पंडित अपने गोहाल में चौकी पर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर बगल में सो रही उनकी पत्नी बेचनी देवी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर परिवार के ...