Supaul News: सुपौल : विभागीय अनदेखी से नल-जल योजना बेपटरी, शुद्ध पानी के लिए जेब ढीली कर रहे लोग
सुपौल, अगस्त 19 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। सरकार की हर घर नल-जल योजना के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई वार्डों में लोगों को योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। कहीं महीनों से जलापूर्ति बंद है तो कहीं नल से गंदा और पीला पानी निकल रहा है। ऐसे में लोग मजबूरी में बाजार से जार का पानी खरीदकर पी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल-जल योजना शुरू होने के बाद उम्मीद थी कि घर तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा।
जलापूर्ति की स्थिति पंचायतों के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति के लिए व्यवस्था भी की गई, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में कई जगह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। कई गांवों में कई माह से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। कुछ वार्डों में व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.