Supaul News: सुपौल : विद्यालय परिसर बना वाहन पार्किंग स्थल
सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: सुपौल। पिपरा प्रखंड की रतौली पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय (बालक) में बाउंड्री वॉल नहीं होने से विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। बाउंड्री वॉल के अभाव में स्थानीय लोग विद्यालय परिसर में ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग कर देते हैं, जिससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। साथ ही विद्यालय के बगल से मुख्य सड़क गुजरने के कारण बच्चों के साथ सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय की चारदीवारी का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.