सुपौल, सितम्बर 12 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर के सभागार में शुक्रवार को विद्यालय प्रधानों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी बीईओ कमलेश कुमार राय ने की। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की मासिक गोष्ठी में ई-कल्याण व यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देशबैठक का उद्देश्य बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एचएम से विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी बीईओ ने विद्यालयों में अवसंरचना से संबंधित आवश्यकताओं का विवरण विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल, फैकल्टी, शिक्षक मॉड्यूल, ईपी, जीपी एवं एफपी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।स्वच्छ हरित व...