सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के समायोजन तथा वर्षों से कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का राज्यव्यापी आंदोलन गुरुवार को सुपौल पहुंचा।

धरना-प्रदर्शन का आयोजन डिग्री कॉलेज चौक के समीप समाहरणालय परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिले के विभिन्न वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी, प्राचार्य सहित कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रो डॉ संजय यादव ने कहा कि वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की लड़ाई के...