सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक से अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सोमवार को अवर निरीक्षक सोनू कुमार, होमगार्ड जवान रविंद्र कुमार एवं सिपाही प्रिंस मिश्रा के साथ वाहन जांच और अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान पर निकले थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 20 लीटर देसी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्ततस्करी का पता इसी दौरान तेकुना पंचायत के इमामपट्टी वार्ड नौ में सड़क पर वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पूर्व दिशा से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दो...