सुपौल, सितम्बर 28 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पिपरा थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के महावीर चौक एवं दिनापट्टी पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एसपी ने किया रात्रि वाहन जांच अभियान का औचक निरीक्षणवाहन जांच अभियान थानाध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित विभिन्न वाहनों को रोककर कागजात और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए करीब छह हजार रुपये का चालान काटा गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने क...