सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना के समीप एनएच 106 पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि घायल बुजुर्ग की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बोहारवा निवासी 60 वर्षीय देवनारायण शर्मा के रूप में हुई है। देवनारायण शर्मा किसी काम से सिमराही बाजार जा रहे थे, उसी दौरान राघोपुर थाना के समीप एनएच 106 पर एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राघोपुर रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे...