सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित लालपुर ब्राह्मण टोला निवासी बिनोदानंद झा उर्फ लड्डू झा का शनिवार अलसुबह निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। बताया जाता है कि वे स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे। शनिवार दोपहर उनके आवास के पीछे स्थित निजी भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़े पुत्र राजू झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अपने पीछे वे पत्नी गायत्री देवी, दो पुत्र राजू झा एवं आनंद कुमार उर्फ सोना झा तथा चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...