सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों अवैध आरा मिलों का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और लाइसेंसी आरा मिल संचालकों का आरोप है कि वन विभाग की कथित शिथिलता के कारण त्रिवेणीगंज और छातापुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में दो दर्जन से अधिक अवैध आरा मिलें बिना रोक-टोक संचालित हो रही हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि नियमों का पालन कर टैक्स देने वाले लाइसेंसी मिल संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप लाइसेंसी आरा मिल संचालकों का कहना है कि वे सरकार को निर्धारित टैक्स और अन्य शुल्क का नियमित भुगतान करते हैं। इसके विपरीत बिना लाइसेंस और बिना टैक्स के संचालित अवैध आरा मिलें कम कीमत पर लकड़ी चीरकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं...