Supaul News: सुपौल : लोहिया नगर चौक पर आरओबी निर्माण में आई तेजी
सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: सुपौल। शहर के लोहिया नगर चौक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्य में लंबे समय बाद तेजी आई है। लंबे समय से स्थगित निर्माण कार्य करीब एक महीने से युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बीते बुधवार से आरओबी के ऊपरी हिस्से पर ढलाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य में तेजी आने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। बता दें कि आरओबी निर्माण पूरा होने से लोहिया नगर चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो जाएगी और घंटो लगने वाली जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.