सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पुलिस चेकपोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में किशनपुर गोल चौक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर लोहिया चौक के समीप शनिवार से पुलिस कैंप सह चेकपोस्ट शुरू किया गया है। यहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चेकपोस्ट बनाया गया है। पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। चेकपोस्ट के शुरू होने से आसपास के इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। स्थानीय ...