सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवादाता। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय अनदेखी के कारण नल-जल योजना का शुद्ध पानी लोगों को नसीब नहीं हो रहा है। मजबूरीवश लोगों को बोतलबंद जार वाला पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते वर्ष 2008 में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद क्षेत्र का जल दूषित हो गया था, जिसे पीकर लोग बीमारी के इलाज के लिए चक्कर लगाने को विवश थे। इसके बाद सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना लाई गई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें घर पर ही नल जल से स्वच्छ और शुद्ध पानी मिलेगा। लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...