सुपौल, अक्टूबर 14 -- धान के खेत से 39 किलोग्राम पदार्थ बरामद Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नंबर 12 में पुलिस ने धान के खेत से 39 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। मादक पदार्थ को सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में गांजा के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालपुर वार्ड नंबर 12 स्थित बांसबीट के आसपास धान के खेत में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लालपुर निवासी ललन साह...