सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान ने छातापुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लालगंज पंचायत में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवेदन में बताया गया है कि पंचायत के वार्ड संख्या 12 में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमलोगों में दहशत का माहौल है। बीते एक सप्ताह के भीतर कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। वार्डवासी चंद्रकिशोर राम के घर से एक मवेशी एवं विद्युत मोटर की चोरी हो गई। वहीं प्रदीप सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने एक विद्युत मोटर एवं मोबाइल चुरा लिया। महादेव मंडल के घर से एक जोड़ी खस्सी, शुक्कर सिंह के घर से भी एक जोड़ी खस्सी तथा लालो सिंह के घर से दो खस्सी चोरी होने की बात आवेदन में कही गई है। लगातार हो रही चोरी की घ...