Supaul News: सुपौल : लालगंज तिलाठी दुर्गा मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे फलदार पौधे
सुपौल, अक्टूबर 21 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र की लालगंज तिलाठी पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा अष्टमी के पावन अवसर पर ट्रीमेन रामप्रकाश रवि की अगुवाई में निसर्ग मानव फाउंडेशन के द्वारा एक अनूठी पर्यावरणीय पहल की गई। इस अवसर पर कुमारी कन्याओं एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं इस पहल के माध्यम से धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए समाज को हरित एवं स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया गया। वहीं फाउंडेशन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनाना है। मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास विभाग बिहार के विशेष सचिव मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.