सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। निर्मली प्रखंड की कमलपुर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (फेज-2) के तहत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद पंचायत में नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा है।

कचरा संग्रहण की स्थिति जमीनी पड़ताल में सामने आया कि पंचायत के वार्ड 8 में पिछले छह महीनों से कचरा संग्रहण पूरी तरह ठप है, जिससे कई स्थानों पर कचरे का अंबार लग गया है। योजना के तहत वार्ड में कचरा संग्रहण के लिए ठेला गाड़ी, ट्रॉली सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक घर में डस्टबिन और डोल भी वितरित किए गए, ताकि घर-घर से कचरा एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया जा सके। लेकिन कचरा उठाव बंद रहने के कारण ये संसाधन बेकार पड़े-पड़े ज...