Supaul News: सुपौल : ललितग्राम रेलवे स्टेशन परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: बलुआ बाजार, प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड अंतर्गत ललितग्राम रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को रेलवे की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने के लिए प्रशासन की निगरानी में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान की तैयारी रेलवे प्रशासन के अनुरोध पर अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के संयुक्त आदेश के आलोक में दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। अभियान के दौरान रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार, अंचल अधिकारी रविराज कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने वरीय प्रभारी के रूप में अभियान की निगरानी की। ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौके पर तैनात रहीं।
अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अधिकारियों एवं पुलिस के समन्वय से रेलवे परिसर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.