Supaul News: सुपौल : ललितग्राम में 132.8 किलो गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत के वार्ड 13 में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 132.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से पांच कथित गांजा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त तीन बाइक और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ललितग्राम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनियां पंचायत के वार्ड 13 स्थित जुबैदा खातून के घर पर कुछ लोग गांजे की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे हैं।
गांजा छापेमारी की जानकारी सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर छातापुर सीओ सह दंडाधिकारी रविराज के नेतृत्व में सुबह करीब 8:45 बजे उक्त घर पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.