Supaul News: सुपौल : ललमनियां के पास 61.5 लीटर नेपाली शराब बरामद
सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता । नदी थाना पुलिस ने ललमनियां के पास बसबिट्टी से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के तीन बोरे में रखी 300 एमएल की कुल 205 बोतलें बरामद कीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 61.5 लीटर बताई गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुमित भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ललमनियां के समीप बासबिटी में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक के बोरे से 300 एमएल की 205 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब को वहां रखने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस मामले में बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.