सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को अंचलों में संचालित विभिन्न राजस्व सेवाओं व अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में डीएम सावन कुमार ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी, बासगीत पर्चा, भूमि कब्जा प्रमाण-पत्र, राजस्व महाअभियान, लोक शिकायत, राजस्व वसूली सहित अन्य राजस्व सेवाओं की अंचलवार प्रगति का आकलन किया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर दें विशेष ध्यान : डीएमलंबित मामलों की समीक्षा डीएम ने कहा कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक ...