Supaul News: सुपौल : लंबित कांडों का करें निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने विधि-व्यवस्था संधारण एवं लंबित कांडों की समीक्षा को लेकर बैठक की। इस क्रम में एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच तथा संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व के साथ आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.