सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में जिला नियोजनालय की ओर से आठ सितंबर को एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह नियोजन मेला सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें 20 से अधिक कंपनियां अपने यहां के 10 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। आठवीं से लेकर एमबीए पास तक इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...