Supaul News: सुपौल : रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों का हाल बेहाल
सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार क़ो पूरे दिन हुई रुक-रुककर बारिश ने सड़कों का हाल बेहाल कर दिया है। जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जलजमाव से बाजार के शिव मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर जल जमाव की स्थिति है। उधर, चुन्नी पंचायत के वार्ड 2 स्थित मुस्लिम टोला के मार्ग की भी स्थिति बारिश में दयनीय हो गई है। इधर, चुन्नी छातापुर मार्ग में कोरियानी के समीप भी मेहता टोला में सड़क के गहरा होने की वजह से जल जमाव की समस्या है। जबकि पोस्ट ऑफिस से होकर गुजरने वाली बाईपास सड़क में वार्ड 17 मुस्लिम टोला में भी नाला की कमी के कारण जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.